ePaper

West Singhbhum : अनुमंडल अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन, टीबी मरीजों व बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त सेवा

Updated at : 20 Feb 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
West Singhbhum : अनुमंडल अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन, टीबी मरीजों व बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त सेवा

अनुमंडल अस्पताल में विधायक सुखराम ने किया एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने एक्स-रे मशीन का अवलोकन किया. मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में एक्स-रे मशीन चालू होने से यहां के गरीब मरीजों को काफी लाभ होगा. जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है. उन्होंने कहा कि जिला द्वारा निर्धारित दर ही मरीजों को देना होगा. तय रेट से जो राशि अस्पताल को प्राप्त होगी उससे एक्स-रे मशीन का मेंटनेंस किया जायेगा. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि लंबे समय से यहां की जनता एक्स-रे मशीन की मांग की रही थी. यह अब जाकर पूरा हुई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितने भी टीबी के मरीज तथा 60 वर्ष से उपर के बुजुर्गों का एक्स-रे मुफ्त में किया जायेगा. 17 मार्च को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम समाप्त होगा. इस कार्यक्रम के समापन के बाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्धारित दर तय की गयी है. उसी पर काम किया जाएगा. ओपीडी के समय तक एक्स-रे मशीन चालू रहेगी. जिला द्वारा एक्स-रे का रेट चार्ट तय किया गया है. इसमें पेट का एक्सरे-100 रुपये, छाती का 50 तथा सिर का एक्सरे 190 रुपये में होगा. इस मौके पर डॉ केके मुंडू, मनोज साह, पवन कुमार, जगन्नाथ महतो, झामुमो नेता दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास, कुमार विवेक, डिक्की मंडल समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. अनुमंडल अस्पताल में विधायक सुखराम ने किया एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola