West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटेकारों ने 13 पदक जीते

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटेकारों ने 13 पदक जीते

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटेकारों ने 13 पदक जीते

विज्ञापन

चाईबासा. कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप शुरू हुई. शनिवार को पहले दिन पश्चिमी सिंहभूम के कराटेकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर 13 पदक पर कब्जा जमाया. इनमें 4 रजत और 9 कांस्य शामिल हैं. 12 वर्ष और 13 वर्ष के बालक और बालिकाओं के काता व कुमीते वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के 19 कराटेकारों ने भाग लिया.

कराटे प्रतियोगिता का परिणाम

बालक (12 वर्ष) :

40केजी कुमीते वर्ग में अंश मछुआ ने रजत पदक जीता.

बालिका वर्ग (12 वर्ष)

: 50 केजी कुमीते में निर्मला हेंब्रम ने कांस्य पदक

बालिका (12 वर्ष प्लस) :

55 केजी कुमीते वर्ग में सिमरन तियु ने कांस्य पदक

बालिका वर्ग (12 वर्ष) :

35 केजी कुमीते वर्ग में भूमिका बिरुली ने कांस्य पदक

बालिका (12 वर्ष) :

45 केजी कुमीते वर्ग में दिव्यानी तिरिया ने कांस्य पदक

बालक वर्ग (13 वर्ष) :

काता वर्ग में अथर्व भगत ने रजत पदक, 55 केजी कुमीते वर्ग में कांस्य पदक

बालिका वर्ग (13 वर्ष) :

45 केजी कुमीते वर्ग में सलोनी मुंडरी ने कांस्य पदक.

बालिका वर्ग (13 वर्ष) :

45 केजी कुमीते में श्रेयसी कुंकल ने कांस्य पदक

बालिका वर्ग (13 वर्ष) :

45 केजी कुमीते वर्ग में लक्ष्मी हेंब्रम ने रजत पदक

बालिका वर्ग( 13 वर्ष प्लस) :

60 केजी कुमीते वर्ग में हेमा जामुदा ने रजत पदक

बालक वर्ग( 13 वर्ष) :

45 केजी कुमीते वर्ग में प्रेम बिरुवा ने कांस्य पदक

बालिका वर्ग 13 वर्ष :

45 कुमीते वर्ग में सुप्रिया सुंडी ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola