West Singbhum News: प्रोन्नति में विलंब पर शिक्षकों ने जतायी चिंता

Edited by ANUJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अझाप्राशिसं का प्रतिनिधिमंडल सांसद जोबा माझी से मिला

विज्ञापन

चक्रधरपुर . अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्रीमती जोबा माझी को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के प्रारंभिक शिक्षकों की लंबित ग्रेड-4 प्रोन्नति प्रक्रिया में शीघ्रता लाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल और सांसद के बीच वार्ता हुई, जिसमें प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं. इन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई 7 वर्षों से लंबित प्रोन्नति : जिले में अहर्ताधारी प्रारंभिक शिक्षकों की ग्रेड-4 (कला, विज्ञान, भाषा) की प्रोन्नति विगत 7 वर्षों से लंबित है. अंतिम बार वर्ष 2017 में शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी थी. इस दौरान कई शिक्षक एक ही वेतनमान में सेवानिवृत्त होने पर विवश हो गए और कइयों का देहांत हो गया है. प्रक्रिया की सुस्ती पर चिंता : छह माह पूर्व विभागीय सचिव के आदेशानुसार प्रोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी. प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर डीएसइ से दो बार मिलकर जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की. आश्वासन के बावजूद लचर कार्यशैली के चलते वरीयता सूची के प्रकाशन के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी. उपायुक्त से गुहार : प्रोन्नति में हो रही देरी को देखते हुए विगत 4 मार्च को संघ की जिला कमेटी ने उपायुक्त को मामले से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि पूर्वी सिंहभूम समेत अन्य जिलों में वर्तमान प्रभावी नियमावली के तहत प्रोन्नति दी जा चुकी है. उपायुक्त ने भी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया था. फाइल की प्रगति : उपायुक्त के निर्देश पर डीएसइ द्वारा प्रोन्नति संबंधित फाइल मार्च के अंतिम सप्ताह में भेजी जा चुकी है. उक्त बातें सुनने के बाद सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में पहले से है. एक सप्ताह पूर्व मनोहरपुर में भी शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था, जिसके बाद उन्होंने उपायुक्त से वार्ता की थी. सांसद ने आगामी 23 अप्रैल को उपायुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से प्रोन्नति में हो रही देरी के कारणों पर चर्चा करेंगी. साथ ही काम को टालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान अध्यक्ष अजय साहू, चक्रधरपुर प्रखंड सचिव शकील अहमद, राजेश कुमार, माधो मुंडा, जावेद आलम, गणेश महतो, अशरफ अंसारी एवं दीपांकर साव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola