ePaper

रेलवे ने 11 और समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की

Updated at : 18 May 2024 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने 11 और समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की

टाटा से बनारस के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

विज्ञापन

चक्रधरपुर. ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आसानी से टिकट मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 और नयी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इसके तहत रांची नयी दिल्ली स्पेशल, रांची समर नयी दिल्ली समर स्पेशल, 24 मई को रांची नयी दिल्ली स्पेशल, 25 मई और 31 मई को रांची नयी दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसी तरह 1 जून को भी रांची समर स्पेशल नयी दिल्ली तक चलायी जायेगी. बनारस से टाटा की ट्रेन 17 मई को खुली थी तो अब 23 मई को टाटा से बनारस, 24 मई को बनारस से टाटा, 30 मई को टाटा से बनारस और 31 मई को बनारस से टाटा तक ट्रेन चलेगी.

दुरंतो एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

चक्रधरपुर. यात्रियों की भीड़ के कारण टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा से मुंबई व पुणे की दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से वेटिंग के आधार पर यह आदेश हुआ है. मुंबई दुरंतो में बुधवार एवं पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार को अतिरिक्त कोच लगेगा, ताकि दोनों ट्रेनों में वेटिंग यात्रियों को सीट मिल सके. रेलवे 12 सितंबर से हावड़ा-मुंबई मेल से दो स्लीपर कोच हटाकर थर्ड एसी कोच लगाने की तैयारी में है, जबकि लेट चल रही पांच ट्रेनों का समय बदलकर चलाने का आदेश जोन से आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola