क्षतिग्रस्त बिजली खंभा बदलने की मांग, कांग्रेस नेता ने विभाग को सौंपा आवेदन
क्षतिग्रस्त बिजली खंभा बदलने की मांग, कांग्रेस नेता ने विभाग को सौंपा आवेदन
चक्रधरपुर: भरनियां पंचायत के डुकरी गांव स्थित ऊपर टोला में क्षतिग्रस्त बिजली खंभे को अविलंब बदलने की मांग उठी है. चक्रधरपुर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह सामाड ने इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. विजय सिंह सामाड ने बताया कि डुकरी गांव के ऊपर टोला में मुचाय सामाड के घर के सामने लगा बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त खंभा स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर उसके स्थान पर नया बिजली खंभा जल्द से जल्द लगाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए