पुलिस का नाम लेकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ठगी, आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
पुलिस का नाम लेकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ठगी, आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

पुलिस का नाम लेकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ठगी, आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर में पुलिस का नाम लेकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठगों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हड़प लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है. रेलवे क्षेत्र की रिटायर्ड कॉलोनी निवासी प्रसाद जी ने बताया कि वह निजी कार्य से बाजार गए थे. इसी दौरान कुसुमकुंज मोड़ के समीप एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा.


युवक ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए कहा कि शहर में चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं तथा सोने के आभूषण पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है. उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए आभूषणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी. युवक की बातों में आकर प्रसाद जी ने अपनी सोने की अंगूठी और चेन उतार दी. ठग ने आभूषणों को खाकी रंग के कागज में लपेटकर रुमाल में बांधने को कहा. प्रसाद जी ने रुमाल को अपनी जेब में रख लिया और घर लौट आए. घर पहुंचकर जब उन्होंने रुमाल खोला तो उसमें आभूषणों की जगह पत्थर मिले. यह देखकर उनके होश उड़ गए. पीड़ित ने बताया कि ठगी गए आभूषणों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है. मामले को लेकर चक्रधरपुर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola