उलीडीह-गोपीनाथपुर सड़क पर कीचड़ व अधूरे डायवर्सन बने मुसीबत

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर : 13 किमी सड़क बनी मुसीबत, बारिश में कीचड़ और जलजमाव से थमी रफ्तार | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर में 13 किमी सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और कीचड़ के कारण चार पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। अधूरे डायवर्सन से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

चक्रधरपुर: बीते कुछ दिनों की बारिश ने चक्रधरपुर प्रखंड में उलीडीह चौक से चैनपुर होते हुए गोपीनाथपुर चौक तक करीब 13 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क की हालत खराब कर दी है. लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क का कार्य अत्यंत धीमी गति से हो रहा है. इस कारण कई स्थानों पर भारी कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गयी है. संवेदक ने कल्वर्ट और पुलिया निर्माण के लिए बनाये डायवर्सन को अधूरा छोड़ दिया गया है. जहां कालीकरण होना था, वहां केवल मिट्टी और मुरुम डाल देने से हिस्सा पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है. इस बदहाली के कारण उलीडीह, चैनपुर, डुमरडीहा, सहजोडा और चंद्री सहित चार पंचायतों के दर्जनभर गांवों की हजारों की आबादी प्रभावित है. स्कूली बच्चों, दोपहिया चालकों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालाब का पानी रिसने से कच्चे मकानों को नुकसान

वहीं चंद्री पंचायत स्थित शारदा हाई स्कूल के समीप तालाब का पानी रिसने से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है, जिसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने 1000 फीट आरसीसी ड्रेनेज निर्माण की मांग की है.

ग्रामीणों का दर्द

  • कीचड़ और जलजमाव से रोजाना आवागमन मुश्किल हो गया है. निर्माण कार्य की गति बढ़ाकर अधूरे कल्वर्ट जल्द पूरे किए जायें.- दुष्यंत कुमार नापित (चैनपुर)
  • सड़क पर फिसलन से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है. प्रशासन व संवेदक गंभीरता दिखायें.- शिव शंकर (बाईडीह)
  • कार्य की धीमी प्रगति से किसान अपनी उपज बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं. अधूरे डायवर्सन से दुर्घटना का खतरा है.- प्रशांत महतो (चंद्री)
  • छात्रों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है. सुरक्षा को देखते हुए सड़क निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी है.- रवि महतो (चंद्री)
  • 35 करोड़ की योजना से बेहतर सुविधा की उम्मीद थी, लेकिन परेशानी बढ़ गयी है. विभाग नियमित निगरानी कर कार्य में तेजी लाये.- विश्व रंजन महतो (ग्रामीण मुंडा, चंद्री)


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola