क्षतिग्रस्त बिजली खंभा बदलने की मांग पर विभाग को सौंपा आवेदन

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर के डुकरी गांव में क्षतिग्रस्त बिजली खंभे को बदलने के लिए विजय सिंह सामाड ने विभाग को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्द कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह सामाड ने भरनियां पंचायत के डुकरी गांव (ऊपर टोला) में क्षतिग्रस्त बिजली खंभे को तुरंत बदलने की मांग की है. उन्होंने बिजली विभाग को लिखित आवेदन सौंपा है. विजय सिंह सामाड ने बताया कि गांव के मुचाय सामाड के घर के सामने लगा बिजली का खंभा काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है. बरसात के मौसम में इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग से जल्द नया खंभा लगाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola