असहाय वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती, अधिकार मित्रों ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
असहाय वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती, अधिकार मित्रों ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

असहाय वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती, अधिकार मित्रों ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भारत भवन के समीप कई दिनों से अस्वस्थ अवस्था में रह रही एक वृद्ध महिला को शनिवार को सामाजिक सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वृद्ध महिला गंदगी भरे हालात में सड़क किनारे पड़ी हुई थी और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी. मामले की जानकारी अधिकार मित्र रीना प्रधान को मिली, जिसके बाद उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान शर्मा से संपर्क कर सहायता की पहल की. तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से वृद्ध महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया गया. अस्पताल ले जाने से पहले महिला के गंदे वस्त्र हटाकर उसे साफ कपड़े पहनाए गए तथा उसकी देखभाल की गई. इस मानवीय कार्य में अधिकार मित्र रीना प्रधान, श्वेता रवानी एवं सिस्टर दीपा ददेल ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. सहयोगकर्ताओं ने बताया कि समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया है।श. इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.


विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola