60 यूनिट रक्त संग्रहित, 20 महिलाओं ने किया रक्तदान

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
60 यूनिट रक्त संग्रहित, 20 महिलाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 20 महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

विज्ञापन


चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सूर्या नर्सिंग होम द्वारा आयोजित इस शिविर में महिलाओं, युवाओं और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस सामूहिक प्रयास से कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं द्वारा दान की गई 20 यूनिट रक्त आकर्षण का केंद्र रही. शिविर का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए सूर्या नर्सिंग होम की इस पहल की सराहना की. मौके पर उपस्थित बलराज हिंदवार, निपेंद्र महतो, निदेशक गौरीशंकर महतो समेत कई गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. अतिथियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता या थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है. अंत में सूर्या नर्सिंग होम परिवार ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया.


विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola