पुलिस ने चार होटलों में मारा छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान एक महिला बेहोश हो गयी.
मनोहरपुर. मनोहरपुर पुलिस ने शनिवार शाम को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची रोड के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप चार होटलों में छापेमारी की. डीएसपी जयदीप लकड़ा के नेतृत्व में यह छापेमारी की गयी. छापेमारी में होटलों व उनके घरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया. इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओ को भी पूछताछ के लिए थाना लेकर गयी है. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है. पूछताछ के लिए थाना लायी गयी एक महिला गीता देवी की तबीयत बिगड़ गयी. पुलिस ने उसे मनोहरपुर सीएचसी मे भर्ती कराया है. मामले में डीएसपी जयदीप लकड़ा ने कहा कि पुलिस अभी पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










