पिता को अंतिम विदाई भी न दे सका बेटा, पश्चिमी सिंहभूम में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Oct 2025 5:41 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोगों की जमा भीड़, Pic Credit- शचिंद्र कुमार दाश

Jharkhand Train Accident: झारखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है. पिता के निधन की खबर सुनकर घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी है. उनका शव बड़ाबाम्बो–चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला. पुलिस ने आधार कार्ड से उनकी पहचान की है.

विज्ञापन

Jharkhand Train Accident, खरसावां, (शचिंद्र कुमार दाश): चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पारिया नाला के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला. मृतक की पहचान कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत जुगीडीह गांव निवासी रमेश चित्रकार (46) के रूप में की गयी है. सुबह करीब 6 बजे पारिया गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक पर पड़ा शव को देखा और तुरंत आमदा ओपी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही ओपी पुलिस और चक्रधरपुर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया.

Also Read: Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट

पिता की मौत की खबर सुनकर लौट रहा था घर उसी वक्त हुआ हादसा

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान करना मुश्किल था. तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान रमेश चित्रकार के रूप में हुई. जांच में पता चला कि रमेश मजदूरी के लिए रायगढ़ गया हुआ था. गुरुवार को उसके पिता दशरथ चित्रकार का निधन हो गया. पिता की मौत की खबर सुनते ही रमेश रायगढ़ से किसी ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था. घर लौटने के दौरान ही वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी.

Also Read: झारख‍ंड के पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को नयी जिम्मेदारी, कांग्रेस की इस कमेटी में हैं अध्यक्ष समेत छह सदस्य

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola