ePaper

west singhbhum news : राजापारम में 1.41 करोड़ से सिंचाई नाला व गार्डवाल बनेगा

Updated at : 20 Feb 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
west singhbhum news : राजापारम में 1.41 करोड़ से सिंचाई नाला व गार्डवाल बनेगा

पश्चिमी सिंहभूम जिले की लांडुपदा पंचायत में विधायक ने निर्माण कार्य की रखी नींव

विज्ञापन

बंदगांव.पश्चिम सिंहभूम जिले की लांडुपदा पंचायत के राजापारम गांव में एक करोड़ 41 लाख 28 हजार रुपये की लागत से सिंचाई नाला का पक्कीकरण व गार्डवाल का निर्माण होगा. कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस योजना का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा की ओर से डीएमएफटी मद से किया जायेगा. मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सिंचाई नाला के निर्माण होने से इस क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा होगा. पानी उपलब्ध होने पर किसान सालों भर खेती कर सकेंगे. इसके साथ ही इस क्षेत्र के जलस्रोत में भी बढ़ोतरी होगी. किसानों के हित को देखते हुए सरकार ने ज्यादा से ज्यादा चेकडैम बनाने पर ध्यान दिया है. ये थे मौजूद. मुखिया कुश पूर्ति, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, दिनेश जेना, डिक्की मंडल, सुरेश पूर्ति, कुमार विवेक, आशीष मंडल, अप्पू, सोमनाथ सरदार आदि.

चेकडैम से किसानों व पशु-पक्षियों को भी पानी मिलेगा

विधायक ने कहा चेकडैम के बनने से किसानों को ही नहीं पशु-पक्षियों को भी पानी मिलेगा. इसके साथ क्षेत्र का जलस्तर भी बना रहेगा. उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार चेकडैम की योजना में 70 फीसदी राशि खर्च की जायेगी. बाकी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिये स्कूल भवन और चहारदीवारी पर खर्च होंगे. झारखंड सरकार किसानों के लिए सिंचाई, शिक्षा के लिये शिक्षक भवन व चहारदीवारी, स्वास्थ्य के लिये डॉक्टर व समुचित मात्रा में दवा और संसाधन उपलब्ध करा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola