West Singhbhum News : मायुमं के आशीष चौधरी बने चाईबासा शाखा के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : मायुमं के आशीष चौधरी बने चाईबासा शाखा के अध्यक्ष

मायुमं के आशीष चौधरी बने चाईबासा शाखा के अध्यक्ष

विज्ञापन

चाईबासा. मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा शाखा और मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रुंगटा गार्डन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में सलाहकार सदस्य मुकुंद रुंगटा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया, प्रांत उपाध्यक्ष मोहित मुनका, प्रांत रक्त कन्वीनर पिंकेश खंडेलवाल, राष्ट्र सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्वेता जलन, चुनाव पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे. मंच का संचालन प्रियांशु केडिया व ऋचा अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय युवा व कौशल विकास संयोजक मुकेश मित्तल ने किया. मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा के आशीष चौधरी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली. वहीं उपाध्यक्ष पद पर रौनक अग्रवाल, विपुल दाहिमा व अविनाश खिरवाल, सचिव पद पर बसंत खंडेलवाल, सह सचिव के पद पर शशांक अग्रवाल व निशान चौबे, कोषाध्यक्ष पद पर महेश अग्रवाल व प्रेस प्रभारी प्रियांशु केडिया ने शपथ ली. कार्यकारिणी सदस्य में हर्ष सुल्तनियां, मुकेश अग्रवाल,अजय मोहता, मोहित अग्रवाल, पीयूष गोयल,अंचल पादरी, आदित्य राज अग्रवाल, गोविंद मोहता, अंकित अग्रवाल, प्रियम चिरानियां, पुनीत सराफ, वैभव बजाज, ईशान चौबे, कुणाल दोदराजका ने शपथ ली.

जागृति शाखा की अध्यक्ष बनीं चंदा अग्रवाल:

जागृति शाखा में चंदा अग्रवाल को अध्यक्ष, लतिका अग्रवाल उपाध्यक्ष व दीपा दोदराजका को सह उपाध्यक्ष बनाया गया है. रिंकी अग्रवाल को सचिव और रूचि अग्रवाल सह सचिव तथा शिल्पा फिरोजीवाल को कोषाध्यक्ष व प्रेस प्रभारी खुशबू दोदराजका को बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्यों में राधा भूत, मनीषा चिरानिया, नेहा नेवटिया, नीलम फिरोजीवाला, नेहा सिंघानिया, पिंकी रुंगटा, प्रीति दोदराजका, सुषमा खिरवाल, श्रद्धा गोयल, खुशबू जिंदल, पिंकी विजयवर्गी, निकिता सुल्तानिया, रीना भूत, ममता बुधिया, सोनू मित्तल, रूपम खिरवाल, कृष्णा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola