ePaper

सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने किया नामांकन, नॉमिनेशन से पहले निकाली रैली

Updated at : 22 Apr 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
geeta koda files nomination singhbhum jharkhand lok sabha chunav 2024

गीता कोड़ा ने किया नामांकन. फोटो : प्रभात खबर

सिंहभूम सीट से भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले गांधी मैदान से खूंटकटी तक रैली निकाली गई. नामांकन में बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए.

विज्ञापन

सिंहभूम संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. गीता कोड़ा ने अपराह्न 1:40 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना परचा दाखिल किया. भाजपा उम्मीदवार के नामांकन से पहले गांधी मैदान से खूंटकटी तक रैली निकाली गई. अब एक जनसभा भी होगी, जिसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे. गीता कोड़ा के नामांकन में भी मरांडी शामिल हुए.

गीता कोड़ा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया

भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा के नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले ही वह गांधी मैदान पहुंचीं. भारी संख्या में कार्यकर्ता भी गांधी मैदान में जुटे थे. यहीं से जुलूस की शक्ल में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खूंटकटी मैदान पहुंचे. इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय गए. यहां गीता कोड़ा ने अपना परचा दाखिल किया. गीता कोड़ा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया.

गांधी मैदान से खूंटकटी तक निकली रैली. फोटो : प्रभात खबर

गीता कोड़ा के साथ ये लोग नामांकन में हुए शामिल

सिंहभूम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार गीता कोड़ा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद और गीता कोड़ा के वकील अंकुर रायचौधरी मौजूद थे.

परचा दाखिल करने से पहले देसाउली में की पूजा-अर्चना

परचा दाखिल करने के लिए निर्वाची पदाधिकारी के ऑफिस जाने से पहले गीता कोड़ा ने गितिलिपि के देसाउली गईं. वहां मत्था टेका और पूजा-अर्चना की. इसके बाद गांधी मैदान पहुंचीं. वहां से कार्यकर्ताओं के साथ करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी तय करके उनकी रैली खूंटकटी पहुंची. यहां से बाबूलाल मरांडी, गीता बालमुचू, अंकुर राय चौधरी और जेबी तुबिद के साथ निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय गईं और परचा दाखिल किया.

Also Read : Lok Sabha Election: सिंहभूम में गीता कोड़ा मारेंगी बाजी या जोबा मांझी करेंगी उलटफेर, पढ़िये स्पेशल रिपोर्ट

Also Read : गीता कोड़ा पर हमले से कोल्हान वासियों में आक्रोश : दुर्गावती

Also Read : प्रभात खबर से खास बातचीत में बोली गीता कोड़ा- मधु कोड़ा के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकनेवालों की दुकान अब बंद

Also Read : झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा BJP के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर गए दिल्ली, साथ नहीं जा सकीं उनकी पत्नी MP गीता कोड़ा

Also Read : मधु कोड़ा की सक्सेस स्टोरी : आजसू से राजनीति शुरू की, RSS से भाजपा में आये खदान श्रमिक के सीएम बनने की कहानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola