ePaper

East Singbhum News : बहरागोड़ा में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला

Updated at : 03 Apr 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
East Singbhum News : बहरागोड़ा में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला

बहरागोड़ा. पत्ता चुनने गयी थी महिला, बाकी लोग जान बचाकर भागे, परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये सहायता राशि दी

विज्ञापन

बहरागोड़ा. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जालघोड़ा थान में बुधवार को पत्ता चुनने गयी मुटूरखाम गांव की बुधनी सोरेन (41) को हाथी ने सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद साथ में गये लोग जान बचाकर भाग निकले. जानकारी के मुताबिक, बुधनी सोरेन गांव के अन्य लोगों के साथ बुधवार सुबह पत्ता चुनने गयी थी. अचानक पीछे से हाथी ने हमला कर दिया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली.हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद सरकारी मुआवजा के तहत विधायक समीर मोहंती ने पीड़ित परिवार के गोलू सोरेन (मृतक महिला का पति) को तत्काल 50 हजार रुपये दिये. बाकी के 3.50 लाख रुपये का भुगतान कागजी कार्रवाई के बाद किया जायेगा. हाथी के लगातार हमलों से गांव के लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हाथी को भगाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है. पिछले एक महीने में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

ANUJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola