21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रत्याशियों की रैली व सभा की होगी निगरानी, टीम गठित

सिंहभूम लोकसभा (10) चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गयी हैं.

चाईबासा. दो हजार लोगों की टीम में प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी व जवान समेत तकनीकी एक्सपर्ट शामिल13 मई को सिंहभूम लोकसभा के लिए होगा चुनाव

चाईबासा.

सिंहभूम लोकसभा (10) चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गयी हैं. जहां 13 मई को सिंहभूम लोकसभा चुनाव के लिए जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है. इसके लिए 6 विधानसभा क्षेत्र के 1715 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने को वोट देंगे. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट है. इसके लिए अलग-अलग स्तर की जम्बो टीम का गठन किया गया है, जो चुनावी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. इस टीम में प्रशासनिक पदाधिकारियों समेत पुलिस पदाधिकारी व जवान समेत तकनीकी एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया है. इनकी संख्या लगभग 2 हजार के करीब है.

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान धनबल का प्रयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की गतिविधियों पर यह टीम नजर रखेगी. इसके अलावा चुनाव के दौरान किए जाने वाले खर्च, शराब का उपयोग, आग्नेयास्त्र व विध्वंसक गतिविधियों पर अलग-अलग टीम की लगातार नजर रहेगी. वहीं, चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की गतिविधियों, रैली, सभा आदि पर भी इनकी निगाहें रहेंगी.

10 वर्षों में बढ़े 2 लाख से अधिक वोटर:

मालूम हो कि 2014 से लेकर 2024 तक के दस वर्ष की समय अवधि के दौरान वोटरों की संख्या में 2 लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. 2014 में जहां मतदाताओं की कुल संख्या 11.52 लाख थी, वह दस वर्षों के दौरान बढ़कर 14 लाख 43 हजार से अधिक हो गयी है.

वोटरों की संख्या : लोकसभा चुनाव 2024

कुल मतदाता : 14 लाख 43 हजार 543

पुरुष मतदाता : 7 लाख 09 हजार 724महिला मतदाता : 7 लाख 33 हजार 543

लाेकसभा चुनाव-2019

कुल मतदाता : 12 लाख 57 हजार 462पुरुष मतदाता : 6 लाख 29 हजार 462

महिला मतदाता : 6 लाख 27 हजार 976

लोकसभा चुनाव-2014

कुल मतदाता : 11 लाख 52 हजार

पुरुष मतदाता : 5 लाख 83 हजारमहिला मतदाता : 5 लाख 69 हजार

चुनावी गतिविधियों के लिए तैयार टीमसेक्टर पदाधिकारी : 268 टीमफ्लाइंग स्क्वार्ड : 67 टीम

स्टैटिक सर्विलांस : 67 टीमवीडियो व्युईंग : 6 टीम

वीडियो सर्विलांस :7 टीमएटीएस : 6 टीम

बनाए गए मतदान केंद्र:

सिंहभूम लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र व सरायकेला विधान सभा को मिलाकर छह विधानसभा के 1715 बूथों पर मतदान होगा.

विस संख्या विस क्षेत्र मतदान केंद्र

51 सरायकेला 431

52 चाईबासा 28453 मझगांव 267

54 जगन्नाथपुर 23355 मनोहरपुर 264

56 चक्रधरपुर 236

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें