West Singhbhum News : शराब दुकान में सेंधमारी, कैश बॉक्स उठा ले गये चोर

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : शराब दुकान में सेंधमारी, कैश बॉक्स उठा ले गये चोर

कैश बॉक्स में एक लाख रुपये से अधिक रखे थे, सीसीटीवी में तीन युवक नजर आ रहे

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पुरानी रांची रोड स्थित एक शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने सेंधमारी कर कैश बॉक्स चुरा लिया. इसमें एक लाख रुपये से अधिक रुपये रखे थे. शराब दुकान के इंचार्ज राधामोहन भट्ट और सहायक राजमोहन प्रजापति बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोली, तो देखा कि एस्बेस्टस कटा हुआ है. दुकान से कैश बॉक्स गायब है. इंचार्य ने बताया कि चोर दुकान का एस्बेस्टस काटकर भीतर घुसे और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार सुबह दुकान के सेल्समैन राजमोहन प्रजापति ने रोज़ाना की तरह दुकान का ताला खोला. जैसे ही उसने अंदर कदम रखा, तो दुकान की हालत देखकर उसके होश उड़ गए. दुकान के सामान बिखरे पड़े थे. पैसा रखने वाला मुख्य कैश बॉक्स गायब था. छानबीन पर पता चला कि दुकान की छत का टीन काटकर एक बड़ा सुराख बनाया गया था, जिससे चोर भीतर घुसे और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया होगा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. जांच के दौरान पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है. इसमें तड़के 3 बजे तीन युवक नजर आ रहे हैं. सेल्समैन राजमोहन प्रजापति के अनुसार लॉकर में तकरीबन एक से डेढ़ लाख रुपये थे. वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब की बोतलों की भी चोरी हुई है या नहीं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola