West Singhbhum News : मछली मारने के विवाद में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : मछली मारने के विवाद में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल के साथ हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, आनंदपुर थाना के गुड़गांव के सेगुआ टोला की घटना

विज्ञापन

आनंदपुर. आनंदपुर थाना के गुड़गांव के सेगुवा टोला निवासी मंगरी खलखो (70) की मछली मारने के विवाद सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना रविवार की है. सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आनंदपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के बेटे राम खलखो के बयान पर पुलिस ने आनंदपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारोपी मंगरा तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रिंस झा ने बताया कि गुड़गांव नाला में मछली मारने के विवाद को लेकर हत्या की घटना हुई है. आरोपी से पूछताछ करने के दौरान उसने बताया कि मंगरी ने गुड़गांव नाला में मछली मारने के लिए डोंगी बनायी थी. मंगरा वहां मछली मारने का विरोध करता था. इसपर मंगरी गांव के लोगों को बुलाकर मीटिंग करने की धमकी देती थी. रविवार शाम को गुस्से में आकर मंगरा ने मंगरी पर सब्बल से कई प्रहार कर दिया. सब्बल की चोट से मंगरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को बरामद कर लिया है. वृद्धा घर में अकेले रहती थी. मृतका का बड़ा पुत्र राम घर से थोड़ी दूर अलग रहता था जबकि दूसरा बेटा लक्ष्मण खलखो बाहर काम करने गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola