डाउन लाइन पर गिरा पेड़ एक घंटे रेल परिचालन ठप

Updated at : 12 May 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
डाउन लाइन पर गिरा पेड़ एक घंटे रेल परिचालन ठप

सारंडा रेल लाइन के एक सुरंग के मुहाने पर शाम करीब पौने पांच बजे की घटना गोइलकेरा : सारंडा रेल सुरंग के मुहाने पर पेड़ गिरने से डाउन रेलखंड पर रेल परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. घटना गुरुवार शाम करीब 4.45 बजे की है. जानकारी अनुसार डाउल लाइन के पोल संख्या 350/28-30 पर […]

विज्ञापन

सारंडा रेल लाइन के एक सुरंग के मुहाने पर शाम करीब पौने पांच बजे की घटना

गोइलकेरा : सारंडा रेल सुरंग के मुहाने पर पेड़ गिरने से डाउन रेलखंड पर रेल परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. घटना गुरुवार शाम करीब 4.45 बजे की है. जानकारी अनुसार डाउल लाइन के पोल संख्या 350/28-30 पर तेज हवा से एक पेड़ गिर गया, जिससे दो खंभों के बीच की ओएचई तार टूट गयी. सेक्शन इंजीनियर के तत्काल पहुंचने के बाद टीआरडी को खबर कर बुलाया गया और पेड़ काट कर हटाया गया. इसके बाद एक घंटे के अंदर ओएचइ को दुरुस्त किया गया. इस दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस को अप रेलखंड से पोसैता से गोइलकेरा लाया गया. 5.45 बजे ट्रैक घोषित कर डाउन रेलखंड से परिचालन सामान्य कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola