पहला एसी ताबूत पहुंचा, कई दिनों तक शव रहेगा सुरक्षित

Updated at : 08 May 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पहला एसी ताबूत पहुंचा, कई दिनों तक शव रहेगा सुरक्षित

बंगलाटांड मसजिद में रखा जायेगा ताबूत चक्रधरपुर : मुसलिम पंचायत बंगलाटांड में चक्रधरपुर का पहले एसी ताबूत आ गया है. इस ताबूत के आने से चक्रधरपुर के किसी भी गांव मुहल्ले में मृत होनेवाले लोगों के शवों को अब कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा. मुसलिम पंचायत के अध्यक्ष सलीम अखतर, सचिव कमाल अखतर […]

विज्ञापन
बंगलाटांड मसजिद में रखा जायेगा ताबूत
चक्रधरपुर : मुसलिम पंचायत बंगलाटांड में चक्रधरपुर का पहले एसी ताबूत आ गया है. इस ताबूत के आने से चक्रधरपुर के किसी भी गांव मुहल्ले में मृत होनेवाले लोगों के शवों को अब कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा.
मुसलिम पंचायत के अध्यक्ष सलीम अखतर, सचिव कमाल अखतर व सलाहकार मो यासीन ने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रधरपुर के किसी भी मुसलिम मुहल्ले में यह ताबूत नहीं था. किसी शव को यदि एक दो दिन रखने के जरूरत होती थी तो नहीं रखा जा पाता था. मजबूरी में परिजन के आने से पहले ही शवों को दफन कर दिया जाता था.
लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो गयी है. चक्रधरपुर के किसी भी मुहल्ले या गांव में एसी ताबूत की आवश्यकता होगी तो उन्हें मुस्लिम पंचायत की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस एसी युक्त ताबूत को बंगलाटांड वासियों के सहयोग से नागपुर से मंगाया गया है. इसमें कुल 74 हजार रुपये की लागत आयी है. इसे बंगलाटांड मदीना मसजिद में रखा गया है, आवश्यकता पड़ने पर कोई भी इसे उपयोग के लिए ले जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola