डीलर को बदलें, तब लेंगे राशन

Updated at : 07 May 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर को बदलें, तब लेंगे राशन

मझगांव. ओल्हानिया व हेसलबेरल के ग्रामीणों ने खोला मोरचा डीलर पर एक माह का राशन गबन करने का आरोप डीसी से करेंगे शिकायत मझगांव : प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबांधा पंचायत के ओल्हानिया व हेसलबेरल गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ओल्हानिया स्कूल समीप बैठक कर जन वितरण प्रणाली दुकानदार दिलीप कुमार पान (हेसलबेरल) पर एक माह […]

विज्ञापन

मझगांव. ओल्हानिया व हेसलबेरल के ग्रामीणों ने खोला मोरचा

डीलर पर एक माह का राशन गबन करने का आरोप
डीसी से करेंगे शिकायत
मझगांव : प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबांधा पंचायत के ओल्हानिया व हेसलबेरल गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ओल्हानिया स्कूल समीप बैठक कर जन वितरण प्रणाली दुकानदार दिलीप कुमार पान (हेसलबेरल) पर एक माह का राशन गबन करने का आरोप लगाया. कार्डधारियों ने कहा कि राशन लाने जाने पर दुकानदार द्वारा अपशब्द बोला जाता है. सूची में नाम होने के बावजूद कई लाभुकों को राशन नहीं दिया जाता. लाभुकों को 5 से 10 किलो अनाज कम देता,
जबकि रजिस्टर पर पूरा चढ़ा दिया जाता है. विरोध करने पर धमकी दी जाती है. केरोसिन भी 1.5 से 2 ली ही दिया जाता है. जबकि इंट्री 2.5 ली कर दी जाती है. इससे आजिज लाभुकों ने उक्त दुकान से राशन नहीं लेने का निर्णय लिया है. दो दिन पूर्व भी ग्रामीणों ने डीलर के विरुद्ध जगन्नाथपुर एसडीअो के नाम आवेदन दिया गया था, लेकिन वहां ग्रामीणों का आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया है. अब उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola