रोक के बाद भी चल रहा था बूचड़खाना, संचालक फरार

Updated at : 06 May 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
रोक के बाद भी चल रहा था बूचड़खाना, संचालक फरार

डीएसपी ने कसाई मुहल्ले में की छापेमारी, ट्रक पर लदा प्रतिबंधित मांस जब्त ट्रक चालक व बूचड़खाना का संचालक फरार, पुलिस ने मुहल्ला सील कर की छापेमारी ट्रक पर लोड मांस के कारण मुहल्ले में दुर्गंध फैल रही थी सदर थाना में ट्रक मालिक, चालक व बूचड़खाना संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज चाईबासा : गुप्त […]

विज्ञापन

डीएसपी ने कसाई मुहल्ले में की छापेमारी, ट्रक पर लदा प्रतिबंधित मांस जब्त

ट्रक चालक व बूचड़खाना का संचालक फरार, पुलिस ने मुहल्ला सील कर की छापेमारी
ट्रक पर लोड मांस के कारण मुहल्ले में दुर्गंध फैल रही थी
सदर थाना में ट्रक मालिक, चालक व बूचड़खाना संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज
चाईबासा : गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेत‍ृत्व में पुलिस ने बुधवार की रात कसाई मुहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक (डब्ल्यूबी 5एस- 9948) पर 200 बंडल प्रतिबंधित मांस व चमड़ा लोड मिला. ट्रक पर लोड चमड़ा से मुहल्ले में दुर्गंध फैल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे कसाई मुहल्ले को सील कर दिया था. इसके बावजूद ट्रक चालक व बूचड़खाना का संचालक फरार हो गये.
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है. छापेमारी टीम में सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल थे. सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के बयान पर तीन मई 17 को थाने में मामला दर्ज किया गया.
उन्होंने ट्रक मालिक, चालक व बूचड़खाना के संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सरकार के निर्देश पर पिछले दिनों जिला प्रशासन ने अवैध बूचड़खाना के खिलाफ कार्रवाई की थी. वहीं अवैध बूचड़खाना को सील कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola