चक्रधरपुर बार एसोसिएशन चुनाव

Updated at : 28 Apr 2017 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर बार एसोसिएशन चुनाव

चक्रधरपुर : गुरुवार को हुए चुनाव में चक्रधरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी प्रधान एवं सचिव एके महतो चुने गये हैं. सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार बसंत कुमार सिंह व मुरारी प्रधान तथा सचिव पद में श्रीनिवास प्रधान व अनंत कुमार […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : गुरुवार को हुए चुनाव में चक्रधरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी प्रधान एवं सचिव एके महतो चुने गये हैं. सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार बसंत कुमार सिंह व मुरारी प्रधान तथा सचिव पद में श्रीनिवास

प्रधान व अनंत कुमार महतो ने नामांकन किया था.
28 में 26 अधिवक्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवार को मतदान किया. दिन के करीब एक बजे अधिवक्ता लक्ष्मी महतो ने पेटी से मतपत्र निकाला. मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुरारी प्रधान को 13 व बसंत कुमार सिंह को 12 मत मिले, जबकि सचिव पद के उम्मीदवार अनंत कुमार महतो को 13 व श्रीनिवास प्रधान को 12 मत मिले. जबकि एक मत रद्द कर दिया गया. श्री प्रधान के अध्यक्ष व श्री महतो सचिव निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ताओं ने बधाई दी.
मालूम हो कि 26 अप्रैल को पर्यवेक्षक झारखंड बार काउंसेलिंग के सदस्य अनिल महतो की उपस्थिति में पांच पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ था.
इसमें अधिवक्ता संग्राम सिंहदेव को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार बेहरा कोषाध्यक्ष व सुरेश प्रसाद सिंह को सह कोषाध्यक्ष, सुमन कुमार चौरसिया व अमित कुमार संयुक्त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया था.
पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाने का होगा प्रयास
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी प्रधान व सचिव एके महतो ने कहा कि चक्रधरपुर को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाने का प्रयास होगा. बार भवन का निर्माण कराने, बार फंड को मजबूत करने जैसे कार्य किये जायेंगे. इसके अलावा लाइब्रेरी में कानूनी किताबों का संग्रह बढ़ाया जायेगा. जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले, इस दिशा में एसोसिएशन कार्य करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola