शॉट सर्किट से घर में लगी आग, बचे भाई-बहन

चक्रधरपुर : पोटका में दिन के करीब दो बजे एक खपरैल घर में आग लगने से लाखों रुपये के सामान समेत घर जल कर खाक हो गया. घटना में घर में सो रहे भाई-बहन बाल बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक एलआइसी अभिकर्ता मनोज गिलुवा की बेटी सुमन गिलुवा व बेटा साधन गिलुवा घर में […]
चक्रधरपुर : पोटका में दिन के करीब दो बजे एक खपरैल घर में आग लगने से लाखों रुपये के सामान समेत घर जल कर खाक हो गया. घटना में घर में सो रहे भाई-बहन बाल बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक एलआइसी अभिकर्ता मनोज गिलुवा की बेटी सुमन गिलुवा व बेटा साधन गिलुवा घर में सोये थे. अचानक घर धुआं से भर गया, इस बीच नींद खुलने पर सुमन अपने भाई साधन को लेकर बाहर आ गयी. तभी घर से लपटें निकलनेगी. लपटें देख आसपास के लोगों तत्काल इकट्ठा हो गये.
एक तरफ घर में तेजी से आग फैल रही रही थी, तो दूसरे तरफ आग व गरमी से लड़ते हुए लोग सामानों को निकालाने व आग को बुझाने में जुटे थे. इसी बीच सूचना पर पहुंची चक्रधरपुर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन को बुलवाया. लेकिन जब तक चाईबासा से अग्निशामक वाहन पहुंचा, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




