हेलमेट पहन सब्जी खरीदने निकले विधायक ने दिया संदेश

Updated at : 15 Apr 2017 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
हेलमेट पहन सब्जी खरीदने निकले विधायक ने दिया संदेश

चक्रधरपुर : हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है. दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें. उक्त संदेश के साथ चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड शनिवार को हेलमेट पहन कर सड़क पर बाइक पर निकले. सुबह वह मारवाड़ी स्कूल के पीछे स्थित अपने आवास से निकले. सुरक्षा कर्मी को पीछे बैठाकर सब्जी खरीदने निकले. विधायक ने कहा […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है. दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें. उक्त संदेश के साथ चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड शनिवार को हेलमेट पहन कर सड़क पर बाइक पर निकले. सुबह वह मारवाड़ी स्कूल के पीछे स्थित अपने आवास से निकले.

सुरक्षा कर्मी को पीछे बैठाकर सब्जी खरीदने निकले.
विधायक ने कहा कि 16 अप्रैल के हेलमेट चेकिंग का विशेष अभियान शुरू हो रहा है. यह जनहित के लिए बेहतर है. हेलमेट पहनने से यात्रा सुरक्षित होता है. मैंने इसकी पहल की है. सभी हेलमेट पहनने की आदत डालें.
हेड इंजरी के कारण हुई अधिकांश मौतें
सड़क दुर्घटनाओं में बीते ढ़ाई साल में हुई 251 मौत में सबसे अधिक मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई है. इनमें अधिकांश मौत हेड इंजरी यानी सिर में चोट लगने के कारण हुई है. जिन लोगों की मौत हेड इंजरी के कारण हुई, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. इस कारण हेलमेट पहनना जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola