बियूबेड़ा के 55 बच्चे 6 वर्षों से शिक्षा से वंचित
Updated at : 13 Apr 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

बुडु गांव की शिक्षा व्यवस्था. छह साल पहले शुरू हुआ स्कूल भवन निर्माण अब तक नहीं हुआ पूरा किरीबुरू : नक्सल प्रभावित बुंडु गांव स्थित बियूबेड़ा टोला के करीब 55 बच्चे छह वर्षों से शिक्षा से वंचित हैं. इससे उनका भविष्य अंधकारमय है. कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड में आने वाले इस गांव […]
विज्ञापन
बुडु गांव की शिक्षा व्यवस्था. छह साल पहले शुरू हुआ स्कूल भवन निर्माण अब तक नहीं हुआ पूरा
किरीबुरू : नक्सल प्रभावित बुंडु गांव स्थित बियूबेड़ा टोला के करीब 55 बच्चे छह वर्षों से शिक्षा से वंचित हैं. इससे उनका भविष्य अंधकारमय है. कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड में आने वाले इस गांव के बच्चों के लिए झारखंड सरकार ने छह साल पहले स्कूल का नया भवन निर्माण शुरू किया, जो अबतक पूरा नहीं हो पाया है.
स्कूल में दो पारा शिक्षक शंभू चरण लागुरी व लाल सिंह मुंडारी को नियुक्त किया गया है. विद्यालय बनने से पूर्व दोनों पारा शिक्षक बच्चों को स्कूल के पास पेड़ के नीचे पढ़ाते थे. गांव के मुंडा गोपाल कोड़ा और जगदीश कोड़ा ने बताया कि विद्यालय बनने के बाद कुछ दिनों तक लाल सिंह मुंडारी नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाने आते थे.
बाद में उन्होंने आना छोड़ा दिया. दोनों ने शिक्षक शंभू पर मध्याह्न भोजन का राशन-पैसा, छात्रवृत्ति, बच्चों का स्कूल ड्रेस आदि का पैसा गबन करने का आरोप लगाते हुये जांच की मांग की है.
नदी के पानी से प्यास बुझाते हैं ग्रामीण
बीते दिनों टोंटो में हुई बीआरसी की बैठक में स्कूल बंद होने व छात्रों को सुविधा नहीं मिलने संबंधी बात उठाई गयी थी. आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया. गांव में एक भी चापाकल व कुआं नहीं है. ग्रामीण कारो नदी के पानी पर निर्भर हैं. नदी का पानी सूखने पर गर्मी में हालात बदतर हो गया है. गांव में आवागमन की सुविधा नहीं है. बरसात में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है. ग्रामीणों के पास लाल कार्ड है, लेकिन राशन डीलर वर्षों से राशन नहीं दे रहा है. पास के बुंडु गांव में स्कूल है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




