सबों को मिले कानून की जानकारी: भट्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2014 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : कानून की जानकारी सभी को हो, ताकि सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों. इसके लिए विधिक जागरूकता शिविर जिला विधिक प्राधिकार के तहत लगाया जा रहा है. इस शिविर में सभी वर्ग के लोगों को शामिल होकर इसका लाभ लेना चाहिए. उक्त बातें झारखंड उच्च न्यायालय रांची के न्यायाधीश प्रदीप पी […]
विज्ञापन
किरीबुरू : कानून की जानकारी सभी को हो, ताकि सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों. इसके लिए विधिक जागरूकता शिविर जिला विधिक प्राधिकार के तहत लगाया जा रहा है. इस शिविर में सभी वर्ग के लोगों को शामिल होकर इसका लाभ लेना चाहिए. उक्त बातें झारखंड उच्च न्यायालय रांची के न्यायाधीश प्रदीप पी भट्ट ने कही.
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से भी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिसमें जो लीगल अथॉरिटी के माध्यम से लोक अदालत में लोग लाभान्वित होंगे, जहां दोनों पक्ष आपस में बैठ कर मामले का निपटारा कर सकेंगे. न्यायाधीश श्री भट्ट अपने निजी दौरे पर यहां आये हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को अविलंब व सरलतापूर्वक न्याय मिले, इस दिशा में पहल की जा रही है. उन्होंने सारंडा वन की सुंदरता का बखान करते हुए कहा कि प्रकृति ने हर दृष्टि से क्षेत्र को सजाने-संवारने का काम किया है. इसे और संवार कर रखने की जरूरत है, ताकि पर्यटकों का इस दिशा में और झुकाव बढे.
श्री भट्ट ने किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू (सेल) लौह अयस्क खदानों द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) संताली सुवन छात्रवास, एकलव्य आर्चरी अकादमी तथा किरण महिला स्वरोजगार केंद्रों का निरीक्षण किया. सेल द्वारा किये जा रहे सीएसआर कार्यो को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि आर्चरी अकादमी किरीबुरू का नाम सुनते आ रहे थे कि इस अकादमी के बच्चे देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, वह आज देखने को मिला. यह यहां सेल व झारखंड प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच रहे हैं. यहीं उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही किरण महिला स्वरोजगार केंद्र किरीबुरू आने का मौका मिला. यहां की महिलाओं का काम देख कर यह स्पष्ट हो गया है कि महिला सशक्तिकरण की ओर यह एक जीता जागता प्रमाण है.
श्री भट्ट सपरिवार मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान का निरीक्षण कर खनन प्रक्रिया तथा उत्पादन प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण की जानकारी ली. इस बीच न्यायाधीश श्री भट्ट लेक गार्डेन किरीबुरू का निरीक्षण के साथ पौधरोपण किया. इस मौके पर मुख्य रूप से चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) चाईबासा व्यवहार न्यायालय राकेश कुमार सिंह, सेल के अधिकारियों डॉ एम विश्वास, विजय केविन घोष, डॉ मनोज कुमार, नवीन सोनखुसरे, रेंजर एके चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




