केरा मेला संचालन समिति पुनर्गठित, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

Updated at : 03 Apr 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
केरा मेला संचालन समिति पुनर्गठित, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

चक्रधरपुर : थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी के निर्देश पर रविवार को केरा मेला संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया. इसे लेकर मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक मुखिया संजय हांसदा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चक्रधरपुर थाना के एएसआई योगेंद्र मिश्रा उपस्थित थे. इस दौरान सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव को बनाया गया. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी के निर्देश पर रविवार को केरा मेला संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया. इसे लेकर मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक मुखिया संजय हांसदा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चक्रधरपुर थाना के एएसआई योगेंद्र मिश्रा उपस्थित थे. इस दौरान सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव को बनाया गया. सहानंद पति को उपाध्यक्ष, प्रमोद महापात्र को सचिव, दयानिधि मंडल को उपसचिव, तारणी सेन मंडल को कोषाध्यक्ष,

गोपाल महापात्र को उप कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया. जबकि गांव के युवकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. कहा गया कि कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. केरा रियासत के अधीनस्थ 84 मौजा के सभी ग्राम प्रधान एवं मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य स्वत: केरा मेला संचालन समिति के पदेन सदस्य होंगे. समिति के पूर्व पदाधिकारियों के समक्ष जो भी सामग्री है, उन्हें सौंपने को कहा गया. इस अवसर पर अनूप सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, चंद्रशेखर सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, धनेश्वर त्रिपाठी, नवकिशोर सिंहदेव, राज साहु, अंकन दास, गौतम गोप, दीपक तांती, सरोज मंडल, रवि मोहंती, शंभु प्रकाश कर, टीटन नायक, राजकुमार साहु समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola