चाईबासा में बिकी 200 से अधिक बाइक

Updated at : 31 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में बिकी 200 से अधिक बाइक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाहन कंपनियों ने Rs 18 हजार तक दी छूट स्कूटी पर अधिक, जबकि बाइक पर कम छूट मिल रही है कई शो-रूम में स्टॉक खत्म चाईबासा : उच्चतम न्यायालय ने एक अप्रैल से बीएस-III मॉडल के वाहनों की बिक्री रोक लगा दी है. इसे लेकर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों […]

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाहन कंपनियों ने Rs 18 हजार तक दी छूट

स्कूटी पर अधिक, जबकि बाइक पर कम छूट मिल रही है
कई शो-रूम में स्टॉक खत्म
चाईबासा : उच्चतम न्यायालय ने एक अप्रैल से बीएस-III मॉडल के वाहनों की बिक्री रोक लगा दी है. इसे लेकर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने चाईबासा में स्टॉक में बची गाड़ियों पर 18 हजार रुपये तक छूट की घोषणा की. इसके बाद 30 मार्च की दोपहर तक चाईबासा के सभी शो रूम में दोपहिया वाहन आउट ऑफ स्टॉक हो गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार को चाईबासा में 200 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई.
होंडा की 100 से अधिक बाइक बिकी:होंडा मोटरसाइिकल एंड स्कूटर इंडिया ने बीएस-III मॉडल के दोपहिया वाहनों सबसे ज्यादा छूट दिया. कंपनी के स्थानीय डीलर के मुताबिक एक्टिवा व स्कूटी में 18 हजार रुपये और बाइक पर 13 हजार रुपये तक छूट दी गयी. इसके कारण गुरुवार को 100 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है. दोपहर के बाद बाइक और एक्टिवा का स्टॉक खत्म हो गया. हालांकि अन्य स्कूटियों का कुछ स्टॉक बचा है. 31 मार्च तक सेल आउट होने की
संभावना है.
टीवीएस के वाहनों पर 10 हजार की छूट
इसी तरह टीवीएस भी दो पहिया वाहनों पर 10 हजार रुपये तक के छूट दे रही है. 31 मार्च को छूट की राशि अधिक हो सकती है. सूचना योग्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इन वाहनों की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स और रजिस्ट्रेशन पर रोक का आदेश दिया है. एक अप्रैल के बाद देश में सिर्फ बीएस-4 के दो पहिया वाहन बनाये व बेचे जायेंगे.
सबसे कम छूट बजाज की गाड़ियों पर
दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प ने स्कूटी पर 14 हजार और बाइक पर नौ हजार रुपये की छूट के साथ इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा है. सबसे कम छूट बजाज की गाड़ियों पर मिल रहा है. बजाज कंपनी के स्थानीय डीलर अमित जायसवाल ने बताया कि बजाज कंपनी ने अक्तूबर से बीएस फोर मॉडल की दो पहिया गाड़ियों का निर्माण शुरू की थी. इसके कारण बीएस-III के कम मॉडल बचे थे. इसमें अधिकतर सेल आउट हो चुके हैं. स्टॉक में सात-आठ बाइक बचे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola