सास की हत्या बहू गिरफ्तार

Updated at : 30 Mar 2017 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
सास की हत्या बहू गिरफ्तार

सोनुवा थाना क्षेत्र के भालुमारा की घटना सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत भालुमारा गांव में बहू ने सास की हत्या कर दी. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक मेचो सुंडी (60) के शव को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी बहू सुखमती सुंडी (30) […]

विज्ञापन

सोनुवा थाना क्षेत्र के भालुमारा की घटना

सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत भालुमारा गांव में बहू ने सास की हत्या कर दी. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक मेचो सुंडी (60) के शव को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी बहू सुखमती सुंडी (30) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइसाई निवासी जरवा सुंडी की पत्नी सुखमती सुंडी करीब आठ-दस दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ मायके बाईसाई के बगल वाले गांव भालुमारा गयी हुई थी.
इधर, मंगलवार को सास मेचो सुंडी बहू के मायके पहुंच गयी और अपने पोता-पोती को वापस घर ले जाने की बात कहने लगी. इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर को सास-बहू में झगड़ा हो गया. इस दौरान बहू सुखमती ने अपनी सास मेचो को डंडे से मारकर घायल कर दिया. इसके बाद घायल अवस्था में मेचो अपने घर बाईसाई लौट आयी. जहां मंगलवार रात को उसकी मौत को गयी. सुखमती ने पुलिस के सामने अपनी गुनाह कबूल लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola