पिस्तौल तान अश्लील वीडियो बनायी, गिरफ्तार

चाईबासा : चार वर्षीय भांजे पर पिस्तौल तान कर उसकी बहन का अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म का प्रयास मामले में चाईबासा सदर पुलिस ने सिमडेगा के छोचोटोली निवासी सोनू उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है. मिशन कंपाउंड बिरसा चौक की 18 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत की है. उसने बताया कि मई 2016 […]
चाईबासा : चार वर्षीय भांजे पर पिस्तौल तान कर उसकी बहन का अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म का प्रयास मामले में चाईबासा सदर पुलिस ने सिमडेगा के छोचोटोली निवासी सोनू उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है. मिशन कंपाउंड बिरसा चौक की 18 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत की है. उसने बताया कि मई 2016 में वह पिता के साथ मां की ननिहाल सिमडेगा गयी थी.
वहां उसकी मुलाकात राहुल (रिश्ते में मामा) से हुयी. राहुल उसे घुमाने के बहाने एक मंदिर में ले गया और मांग में सिंदूर भर दिया. वहीं उसकी तसवीर लेकर सार्वजनिक करने की धमकी दी. चाईबासा लौटने पर पीड़िता के पीछे वह भी आ गया. एक दिन वह घर में अपने भाई के साथ अकेली थी. इस दौरान उसके चार वर्षीय भाई के सिर पर पिस्तौल तान कर दुष्कर्म का प्रयास किया. उसकी अश्लील वीडियो बनायी. इसके बाद राहुल ने पीड़िता की बुआ व मामा के फोन पर अश्लील वीडियो भेज दिया. पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




