सिंहभूम सीट पर नामांकन 19 से

आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हो गयी लागू चाईबासा : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता बुधवार से प्रभावी हो गयी. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सिंहभूम (एसटी) संसदीय सीट पर मतदान की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गयी है. नामांकन 19 मार्च से शुरू होगा. चुनाव की घोषणा के बाद बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी […]
आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हो गयी लागू
चाईबासा : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता बुधवार से प्रभावी हो गयी. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सिंहभूम (एसटी) संसदीय सीट पर मतदान की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गयी है. नामांकन 19 मार्च से शुरू होगा.
चुनाव की घोषणा के बाद बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने जिला प्रशासन की बैठक कर चुनाव की औपचारिक घोषणा की. चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के क्या दिशा-निर्देश है, इसकी जानकारी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को समाहरणालय सभागार में दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि इस बार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वोट देने के लिए पैसा या शराब देने वाले के साथ लेने वाले पर भी कार्रवाई होगी.
इस पर नजर रखने के लिए ब्लॉक तथा अनुमंडल स्तर पर फ्लाईंग स्कॉट का गठन किया जायेगा. इवीएम मशीन में इस बार नाटो का भी ऑप्शन रहेगा. मतदाता इनमें से कोई नहीं पर भी मुहर लगा सकते हैं. मौके पर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एडीसी अजीत शंकर, प्रशिक्षु आइएएस रविशंकर शुक्ला, डीपीआरओ रोहित कुमार, डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




