बहू की हत्या में पांच गिरफ्तार

बडबिल : जोडा थाना क्षेत्र के बिलाइपदा स्थित एक परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस ने बहू दमयंती बारिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृत महिला का पति गुपो बारीक (27), ससुर जोगेन बारीक (52), सास रश्मि बारीक, गुपो कि छोटी बहन मुन्नी बहेरा (23)(विवाहित) तथा […]
बडबिल : जोडा थाना क्षेत्र के बिलाइपदा स्थित एक परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस ने बहू दमयंती बारिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृत महिला का पति गुपो बारीक (27), ससुर जोगेन बारीक (52), सास रश्मि बारीक, गुपो कि छोटी बहन मुन्नी बहेरा (23)(विवाहित) तथा गुपो के मामा करण पोलाई (54) शामिल हैं. एक आरोपी गुपो का चाचा रु षि बारीक फरार है.
जानकारी के अनुसार आरोपी गुपो और मृत दमयंती बारीक के बीच सोमवार तीन मार्च को झगडा हुआ था. इसके बाद गुपो साप्ताहिक बाजार चला गया. बाजार से लौटते ही दमयंती को उसने बेहोश पाया.
उसे बासुदेवपुर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अगले दिन चार मार्च को बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दमयंती के पिता ने बिलाईपदा पुलिस चौकी में गुपो समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. गुपो और दमयंती का विवाह चार साल पूर्व हुआ था. तब से गुपो का एक अन्य महिला से संबंध होने को लेकर दमयंती से विवाद चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




