बहन को विदा करने में नहीं देखी ट्रेन, झटके से मौत

Published at :06 Mar 2014 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
बहन को विदा करने में नहीं देखी ट्रेन, झटके से मौत

जगन्नाथपुर : छोटी बहन को ट्रेन पर सवार कराने के बाद बाय-बाय करने के चक्कर में बडी बहन हादसे का शिकार हो गयी. मालगाडी की टक्कर से घायल बडी बहन बिंदिया पान (30) को घायल अवस्था में नोवामुंडी अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना मालुका रेलवे स्टेशन पर दोपहर […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : छोटी बहन को ट्रेन पर सवार कराने के बाद बाय-बाय करने के चक्कर में बडी बहन हादसे का शिकार हो गयी. मालगाडी की टक्कर से घायल बडी बहन बिंदिया पान (30) को घायल अवस्था में नोवामुंडी अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना मालुका रेलवे स्टेशन पर दोपहर 11.15 बजे घटी. दो बहनें बिंदिया पान व मंदाकिनी पान झींकपानी के गुडा से जगन्नाथपुर अपने गांव महतीसाई लौट रही थी. दोनों अपने मामा के घर शादी कार्यक्रम में गयी थी. टाटा-गुवा पैसेंजर से बिंदिया पान (30) मालुका उतरी व छोटी बहन मंदाकिनी उसी ट्रेन से गुवा जा रही थी.

छोटी बहन को बाय-बाय करने के चक्कर में रेलवे पटरी पार कर बिंदिया का ध्यान भटक गया और विपरीत दिशा से आ रही मालगाडी की चपेट में आ गयी. छोटी बहन तो ट्रेन से गुवा चली गयी लेकिन सिर में सिर पर चोट लगने के कारण बिंदिया लगभग 45 मिनट तक स्थल पर पडी रही. पुलिस ने उसे पहले जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

यहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे नोवामुंडी टिस्को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिंदिया पान बीए पार्ट-2 की छात्र थी. मृतक के पिता दुर्योधन पान गुवा में नौकरी करते हैं. उसका पूरा परिवार गुवा में रहता है. मृतका अपने दादा के साथ जगन्नाथपुर में रहती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola