नपकर्मियों की हड़ताल खत्म परेशानी के लिए मांगी क्षमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2014 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सरकार के साथ सोमवार को समझौता हो जाने के बाद नगर पर्षद कर्मी हड़ताल वापस लेते हुए मंगलवार को काम पर लौट आये. इस दौरान नगर पर्षद कर्मियों ने विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया. वहीं हड़ताल के दौरान सड़कों पर पसरे गंदगी के लिए शहरवासियों से क्षमा मांगने के साथ […]
विज्ञापन
चाईबासा : सरकार के साथ सोमवार को समझौता हो जाने के बाद नगर पर्षद कर्मी हड़ताल वापस लेते हुए मंगलवार को काम पर लौट आये. इस दौरान नगर पर्षद कर्मियों ने विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया. वहीं हड़ताल के दौरान सड़कों पर पसरे गंदगी के लिए शहरवासियों से क्षमा मांगने के साथ हड़ताल में साथ देने के लिए नगर पर्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, तथा वार्ड पार्षदों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर काशीनाथ साहू, त्रिभुवन कुमार, बबर अली, नोरूत्तम प्रधान, श्री भगवान, महेश्वर यादव, विजय प्रसाद, मुन्ना आलम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




