दवा लें, खत्म होगा कुष्ठ रोग

चाईबासा : कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए एमपीडब्ल्यू, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण के समापन में सभी 33 स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुष्ठ रोग के लक्ष्ण, प्राथमिक उपचार, रिपोर्टिग एवं रजिस्टर संधारण की जानकारी दी गयी. […]
चाईबासा : कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए एमपीडब्ल्यू, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण के समापन में सभी 33 स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया.
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुष्ठ रोग के लक्ष्ण, प्राथमिक उपचार, रिपोर्टिग एवं रजिस्टर संधारण की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी बताया गया कि कुष्ठ रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार किया जाये तो विकलांगता से बचा जा सकता है. उन्हें यह भी बताया गया कि जिस मरीज के हाथ व पैर कुष्ठ रोग के कारण मुड़ गये हैं उनका इलाज कैसे किया जाये. एक से पांच दाग वाले मरीजों को छ: माह एवं छ: से ज्यादा दाग वाले मरीजों को 12 माह कैसे दवा खिलानी है उसकी जानकारी दी गयी.
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह सिविल सजर्न डॉ वीके तिवारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से व्यक्ति में रोग के लक्ष्य मिलते ही उपचार शुरू करने को कहा. मूल मंत्र के रूप में उन्होंने बताया कि दाग में सुन्नापन निश्चित रूप से कुष्ठ रोग होता है. डॉ एएन डे, डॉ राजकुमार मिश्र, मो मंजूर अहमद एवं अजय कुमार ने प्रशिक्षण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




