इंटरसिटी की चपेट में आकर मौत

बड़बिल : रेलवे स्टेशन में रवाना हुई बड़बिल-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह 9.45 की है. जकापुरा थाना, जिला जाजपुर निवासी सचिदानंद महंती (35) बड़बिल के कलिंगनगर स्थित कलिंगा आयरन वर्क्स कॉलोनी में अपने ससुराल पत्नी के साथ आया […]
बड़बिल : रेलवे स्टेशन में रवाना हुई बड़बिल-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह 9.45 की है. जकापुरा थाना, जिला जाजपुर निवासी सचिदानंद महंती (35) बड़बिल के कलिंगनगर स्थित कलिंगा आयरन वर्क्स कॉलोनी में अपने ससुराल पत्नी के साथ आया हुआ था.
सुबह पत्नी से किसी बात पर झगड़ कर गुस्से में वह गांव जाने के लिए निकला. बड़बिल स्टेशन पह्रुंचने पर ट्रेन खुल चुकी थी. सचिदानंद ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया इस दौरान गिरकर उसकी मौत हो गयी. शव रेलवे लाइन पर मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




