जेलकर्मी आमरण अनशन पर

बड़बिल : बड़बिल सब जेल कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जेल के सभी कर्मी मंगलवार से काली पट्टी बांध अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये. सब जेल कर्मी अपनी मांगो को लेकर पहले भी धरने पर बैठ चुके हैं. उनकी तीन मांगे पुलिस कर्मियों के अनुसार वार्डेन, हेड वार्डेन, चीफ हेड वार्डेन का ग्रेड पे […]
बड़बिल : बड़बिल सब जेल कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जेल के सभी कर्मी मंगलवार से काली पट्टी बांध अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये. सब जेल कर्मी अपनी मांगो को लेकर पहले भी धरने पर बैठ चुके हैं.
उनकी तीन मांगे पुलिस कर्मियों के अनुसार वार्डेन, हेड वार्डेन, चीफ हेड वार्डेन का ग्रेड पे समीकरण तुरंत लागू करने, तबादला व प्रतिनियुक्ति बंद करने, नये वार्डेन नियुक्ति के लिए पद सृजित करना शामिल है. मांगे पूरी नहीं होने तक सभी अनशन पर रहेंगे. धरने में बड़बिल सब जेल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत राउत कुमार, सचिव दुश्यंत कुमार नायक, सिरीश चन्द्र सेठी, कानू चरण टुडू, ईश्वर चन्द्र विश्वाल,जगदीश सेठी, भरत चन्द्र मुंडा तथा सोनिया खंडवाल आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




