इंटर : बरामदे में बैठ कर दी परीक्षा

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा में अजब नजारा देखने मिला. सभी कायदा-कानून को ताक पर रख परीक्षार्थी एक साथ जमीन पर बैठ कर उत्तर लिखते दिखे. कॉलेज में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मंगलवार को लगभग साढ़े तीन से […]
चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा में अजब नजारा देखने मिला. सभी कायदा-कानून को ताक पर रख परीक्षार्थी एक साथ जमीन पर बैठ कर उत्तर लिखते दिखे. कॉलेज में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
मंगलवार को लगभग साढ़े तीन से पांच बजे के बीच अचानक बारिश हुई. इससे परीक्षा कक्ष पूरी तरह से अंधकारमय हो गया, परंतु परीक्षा नियंत्रक द्वारा विद्यार्थियों के कहने के बावजूद लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. तब परीक्षार्थी स्वयं परीक्षा कक्ष से निकल कर बरामदा में कतारबद्ध होकर व झुंड में बैठ कर परीक्षा देते नजर आये. साथ ही कक्ष में अपने रोल नंबर अनुसार बैठे परीक्षार्थियों ने भी अपना स्थान छोड़ कर अन्य स्थान पर बैठ कर परीक्षा दी, परंतु परीक्षार्थियों को लाइट की व्यवस्था नहीं करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




