खुद की जान देकर बच्चे को ट्रेन से बचाया

Published at :04 Mar 2014 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
खुद की जान देकर बच्चे को ट्रेन से बचाया

चक्रधरपुर : दुरंतो एक्सप्रेस से टकराने से एक युवक की जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 की वार्ड पार्षद रूबी कौसर के भैसूर व केबल ऑपरेटर मकसूद आलम के भाई मो सऊद आलम संजय नदी की ओर गया था. वापस लौटने के क्रम में उसने एक बच्चे को […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दुरंतो एक्सप्रेस से टकराने से एक युवक की जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 की वार्ड पार्षद रूबी कौसर के भैसूर व केबल ऑपरेटर मकसूद आलम के भाई मो सऊद आलम संजय नदी की ओर गया था. वापस लौटने के क्रम में उसने एक बच्चे को रेलवे पटरी पर देखा. सामने से आती ट्रेन को देख वह बच्चे को बचाने के लिए रेल पटरी के पास चला गया. इस दौरान सामने से आ रही ट्रेन की गति को वह समझ नहीं पाया. दुरंतो एक्सप्रेस की गति काफी अधिक थी.

सऊद बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन दुरंतो से वह टकरा गया. इससे वह रेल पटरी से करीब 20 फीट नीचे आ गिरा. उसके सिर के पिछले हिस्से में काफी गहरी चोट लगी. आसपास के लोगों ने उसे चारपाई में उठा कर इलाज के लिए ले गये, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उसकी मौत हो गयी. रात 10 बजे पुरानी बस्ती कब्रिस्तान में उसे दफना किया गया. उसके घर पर उसका अंतिम दर्शन करने और जनाजे में काफी भीड़ उमड़ी. बताया गया कि उसका एक बेटा भोपाल में पढ़ाई कर रहा है, दूरी के कारण वह जनाजे में शामिल नहीं हो सका. सऊद का बड़ा भाई यहया आलम कोलकाता में है. देर रात तक वह भी वापस नहीं लौट सका था. सऊद की मौत से पूरे शहर में मातम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola