तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत
Updated at : 19 Feb 2017 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

पोटका में डंपर छोड़ फरार हुआ चालक चक्रधरपुर : इतवारी बाजार से लौट रहे कोटसोना निवासी आसमान पाड़ेया (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटना शनिवार 10.30 बजे चक्रधरपुर की है. कारमेल स्कूल के सामने तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रही डंपर (जेएच 05 बीपी 8858) ने साइकिल सवार आसमान […]
विज्ञापन
पोटका में डंपर छोड़ फरार हुआ चालक
चक्रधरपुर : इतवारी बाजार से लौट रहे कोटसोना निवासी आसमान पाड़ेया (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटना शनिवार 10.30 बजे चक्रधरपुर की है. कारमेल स्कूल के सामने तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रही डंपर (जेएच 05 बीपी 8858) ने साइकिल सवार आसमान पाड़ेया को चपेट में ले लिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.
जमशेदपुर ले जाने के दौरान सरायकेला में घायल आसमान पाड़ेया की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सुबह आसमान पाड़ेया कोटसोना से इतवारी बाजार से खरीददारी कर लौट रहा थे. इसी क्रम में चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच स्थित कारमेल स्कूल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक पोटका में डंपर छोड़ कर फरार हो गया. मालूम रहे कि एक सप्ताह के अंतराल में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




