जूलॉजी विभाग में क्लास के नाम पर नोट्स देकर ड्यूटी बजा रहे शिक्षक
Updated at : 19 Feb 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में शिक्षक क्लास के नाम पर नोट्स देकर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं. विभाग के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह से मुलाकात कर यह आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं नहीं चल रही हैं. छात्रों की ओर से मिली लिखित शिकायत […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में शिक्षक क्लास के नाम पर नोट्स देकर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं. विभाग के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह से मुलाकात कर यह आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं नहीं चल रही हैं. छात्रों की ओर से मिली लिखित शिकायत के बाद विवि ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है. साथ ही इस शिकायत पर कार्रवाई के लिए कुलसचिव को निर्देश दिया है.
कमेटी करेगी जांच. कुलपति ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर शिकायत की जांच कराने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




