बेखौफ रहें कोल्हानवासी

नेहाल ने लिया प्रभार, जनता को किया आश्वस्त चाईबासा : कोल्हानवासी बेखौफ होकर रहें. पुलिस उनकी हर तरह से मदद और सेवा करने के लिए हाजिर है. हम सभी मिलजुल कर अमन के कारवां को आगे बढ़ायेंगे तब विकसित और समृद्ध समाज की कल्पना साकार होगी. ये कहना है कोल्हान के नये डीआइजी मो. नेहाल […]
नेहाल ने लिया प्रभार, जनता को किया आश्वस्त
चाईबासा : कोल्हानवासी बेखौफ होकर रहें. पुलिस उनकी हर तरह से मदद और सेवा करने के लिए हाजिर है. हम सभी मिलजुल कर अमन के कारवां को आगे बढ़ायेंगे तब विकसित और समृद्ध समाज की कल्पना साकार होगी. ये कहना है कोल्हान के नये डीआइजी मो. नेहाल का. पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को माधव सभागार में मो. नेहाल का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान डीआइजी अरुण सिंह को विदाई दी गयी.
कार्यक्रम में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह समेत जिले के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. शनिवार को चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी डीआइजी से मुलाकात की. चैंबर के प्रतिनिधियों को डीआइजी ने भयमुक्त होकर व्यवसाय करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




