आपराधिक छवि वालों को भरना होगा बांड

मनोज कुमार चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी चुनाव कोषांगों को सक्रिय कर दिया. कोषांगों के सक्रिय होते ही प्रतिनियुक्त सभी नोडल पदाधिकारी शनिवार से ही काम में जुट गये. आयुक्त आलोक गोयल के आदेश पर उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने सभी एसडीओ को पत्र जारी कर […]
मनोज कुमार
चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी चुनाव कोषांगों को सक्रिय कर दिया. कोषांगों के सक्रिय होते ही प्रतिनियुक्त सभी नोडल पदाधिकारी शनिवार से ही काम में जुट गये. आयुक्त आलोक गोयल के आदेश पर उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने सभी एसडीओ को पत्र जारी कर अशांति फैलाने वाले, इलाके के बदमाश या ऐसे वांछित लोग जो चुनाव के दौरान किसी भी तरह से हिंसा कर सकते हैं उन पर धारा 107 दायर कर शपथपत्र भरवाने का आदेश दिया है.
इस श्रेणी में ऐसे लोगों को भी रखा गया है जिनका आपराधिक रिकार्ड रहा है और वे जमानत पर अभी जेल से बाहर हैं. फरार तथा वारंटी की धरपकड़ तेज करने के भी आदेश दिये गये हैं. सभी थानों को विशेष अभियान चलाकर वारंटी और फरारी को पकड़ने का पत्र एसडीओ अपने स्तर से जारी करेंगे. उपायुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी अपराधी जिसकी समाज में मौजूदगी से खतरा उत्पन्न होता है तो पुलिस के प्रस्ताव पर सीसीए लगाने तक की अनुशंसा प्रशासन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




