एससीसी गोवा ने वाइएमसी नागपुर को 2-0 से हराया
Updated at : 12 Feb 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट चक्रधरपुर : शनिवार को इकबाल सिंह संधु सेरसा स्टेडियम में ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल ‘बी’ का दूसरा मैच वाइएमसी नागपुर एवं एसीसीसी गोवा के बीच खेला गया. मैच शुरू होने के साथ ही गोवा की टीम ने पहले ही मिनट में नागपुर के गोलपोस्ट पर […]
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट
चक्रधरपुर : शनिवार को इकबाल सिंह संधु सेरसा स्टेडियम में ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल ‘बी’ का दूसरा मैच वाइएमसी नागपुर एवं एसीसीसी गोवा के बीच खेला गया. मैच शुरू होने के साथ ही गोवा की टीम ने पहले ही मिनट में नागपुर के गोलपोस्ट पर हमला कर दिया. थोड़ी सी चूक से गोल नहीं हो पायी. लेकिन शुरुआत से ही गोवा ने अपने तेवर से पूरे मैच में दबाव बनाया रखा और मैच के 7वें मिनट में ही गोवा की तरफ से जर्सी नंबर 10 आरएन डिसिल्वा ने पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. इसके बाद जर्सी नंबर 21 जैसन बारबोसा ने 22 वें मिनट में गोवा की तरफ से दूसरा गोल किया और अपनी टीम को जीत दिलायी. मैच के अंत तक नागपुर की टीम गोल के लिए संघर्ष करती रही और 2-0 गोल से मैच गंवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




