खंभा किया क्षतिग्रस्त पानी-बिजली रही ठप

Updated at : 12 Feb 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
खंभा किया क्षतिग्रस्त पानी-बिजली रही ठप

चक्रधरपुर. दो घंटे तक हाथियों की चिंगाड़ से गूंजता रहा पंप रोड चक्रधरपुर : अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पात मचाने वाले जंगली हाथी अब शहरी क्षेत्रों तक पहुंचने लगे हैं. शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे चक्रधरपुर के शहरी के छोर पंप रोड स्थित आबादी वाले इलाके में 20 से 25 हाथियों का एक झुंड […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर. दो घंटे तक हाथियों की चिंगाड़ से गूंजता रहा पंप रोड

चक्रधरपुर : अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पात मचाने वाले जंगली हाथी अब शहरी क्षेत्रों तक पहुंचने लगे हैं. शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे चक्रधरपुर के शहरी के छोर पंप रोड स्थित आबादी वाले इलाके में 20 से 25 हाथियों का एक झुंड घुस गया. झुंड पंप हाउस से होते हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल के रास्ते से होते हुए बिजली हाउस तक जा पहुंचा.
इस दौरान हाथियों की चिंघाड़ से पूरे इलाके के लोग जग गये. अब तक हाथियों का आतंक ग्रामीण क्षेत्र में था, लेकिन पहली बार शहरी क्षेत्र में हाथी पहुंचे थे. चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 व 22 में पंप रोड पड़ता है. पंप हाउस के समीप जब हाथियों का समूह पहुंचे, तो रात्रि सेवा दे रहे रेलकर्मी सहम गये. वे अपनी जान बचाने के लिए दूर जा छिपे. पंप हाउस में हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इसके बाद हाथी सेक्रेड हार्ट स्कूल कैंपस में जा पहुंचे.
हाथियों को देख फरनांडो परिवार सहम गया. वे किसी तरह घर छोड़ स्कूल भवन में जा कर जान बचायी. यहां भी हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन जब बिजली हाउस में हाथियों को झुंड पहुंचा, तो यहां हाथियों ने एक खंभे को उखाड़ दिया. इससे बिजली गुल हो गयी और रेलवे की जल संग्रह भी बंद हो गया. इसके बाद रेलकर्मियों ने बर्टन लेक से जल संग्रह करना शुरू किया. सुबह बिजली हाउस जा कर खंभा को फिर से खड़ा किया गया. इसके बाद पेयजल और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक संजय नदी के किनारे के खेतों में लगे फसल को हाथियों ने चट कर लिया. काफी अधिक संख्या में हाथी होने के कारण कोई भगाने भी नहीं निकला. करीब दो घंटे तक रहने के बाद हाथी जंगल की अोर लौट गये. नदी पार कर हाथी जंगल से शहर की ओर आये थे.
झुंड में शामिल थे 20 से 25 हाथी
दो घंटे तक खौफ में रहे लोग
सेक्रेड हार्ट स्कूल में घुसे हाथी
घर छोड़ स्कूल भवन में जा छिपा फरनांडो परिवार
छुपे रहे पंप हाउस के कर्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola