एनएच-75 से हटी दुकानें, " 20,700 जुर्माना वसूला
Updated at : 10 Feb 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

सीकेपी : नगर पर्षद ने हटाया अतिक्रमण, जहां-तहां वाहन खड़ा करने वालों को हिदायत चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गुरुवार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. साथ ही ऑन द स्पॉट दुकानदारों पर फाइन लगाते हुए 20,700 रुपया जुर्माना वसूला गया. इस दौरान पर्षद कार्यालय के समीप से […]
विज्ञापन
सीकेपी : नगर पर्षद ने हटाया अतिक्रमण, जहां-तहां वाहन खड़ा करने वालों को हिदायत
चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गुरुवार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. साथ ही ऑन द स्पॉट दुकानदारों पर फाइन लगाते हुए 20,700 रुपया जुर्माना वसूला गया. इस दौरान पर्षद कार्यालय के समीप से रेलवे फाटक तक एनएच-75 पर सड़क किनारे लगी पान दुकान, ठेला व अन्य दुकानों के शेड को हटाये गये. अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मची रही. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इसके बाद बाटा रोड, कपड़ा पट्टी, पोस्ट ऑफिस रोड, तंबाकू पट्टी, पुरानी रांची रोड, एनए-75, थाना रोड
, भारत भवन रोड में अभियान चलेगा. उन्होंने कहा कि एनएच पर जहां-तहां वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान अतिक्रमण कर रखे दुकानदार स्वयं शेड व सामान नहीं हटाते हैं, तो पर्षद जुर्माना के साथ सामानों को भी जब्त करेगी. करीब ढाई घंटे तक चले इस अभियान में चक्रधरपुर थाना के पुलिस, सीटी मैनेजर विपिन विमल टोप्पो समेत काफी संख्या में नगर पर्षद के कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




