132 लोगों ने जमा किया ‍होल्डिंग टैक्स, कल से लगेगा लेट फाइन

Updated at : 08 Feb 2017 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
132 लोगों ने जमा किया ‍होल्डिंग टैक्स, कल से लगेगा लेट फाइन

आज तक बिना फाइल के जमा होगा होल्डिंग टैक्स, मंगलवार को 1.07 लाख रुपये जमा हुए टैक्स चाईबासा : सात फरवरी मंगलवार को चाईबासा नप में 132 लोगों ने कुल एक लाख सात हजार रुपये होल्डिंग टैक्स जमा किया. आठ फरवरी तक बिना फाइन के होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है. सरकार ने […]

विज्ञापन

आज तक बिना फाइल के जमा होगा होल्डिंग टैक्स, मंगलवार को 1.07 लाख रुपये जमा हुए टैक्स

चाईबासा : सात फरवरी मंगलवार को चाईबासा नप में 132 लोगों ने कुल एक लाख सात हजार रुपये होल्डिंग टैक्स जमा किया. आठ फरवरी तक बिना फाइन के होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है. सरकार ने आठ फरवरी के बाद होल्डिंग टैक्स जमा करने पर फाइन का प्रावधान निर्धारित किया है. इस संबंध में नप प्रशासन ने सरकार के आदेश का पालन करने की बात कही है. अब देखना है कि नौ फरवरी से लोगों को लेट फाइन देना पड़ रहा है या नहीं.
मैं अपनी शक्तियों का उपयोग कर लेट फाइन नहीं लगने दूंगी : नाग. नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग ने कहा है कि मैं अध्यक्ष की शक्तियों का उपयोग कर लोगों को अतिरिक्त रूप से लेट फाइन नहीं लगने दूंगी. इस संबंध में जो प्रशासनिक कार्य करना होगा, किया जायेगा.
आठ के बाद लेट फाइन के साथ जमा होगा होल्डिंग टैक्स : कार्यपालक
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा है कि सरकार ने आठ के बाद लेट फाइन के साथ होल्डिंग टैक्स वसूली का आदेश दिया है. अगर, बीच में सरकार का कोई नया आदेश नहीं आता है तो, 9 फरवरी से लेट फाइन के साथ होल्डिंग टैक्स जमा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola