आजसू छात्र नेत्री अर्चना सिंह समेत 30 पर प्राथमिकी

चाईबासा : पांच सूत्री मांगों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रदर्शन करने आये आजसू छात्र नेता अर्चना सिंह समेत 30 लोगों के खिलाफ प्रोविसी शुक्ला महंती के निजी सहायक अनूप विश्वास की लिखित शिकायत पर दूसरे दिन मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधवार […]
चाईबासा : पांच सूत्री मांगों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रदर्शन करने आये आजसू छात्र नेता अर्चना सिंह समेत 30 लोगों के खिलाफ प्रोविसी शुक्ला महंती के निजी सहायक अनूप विश्वास की लिखित शिकायत पर दूसरे दिन मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधवार को अर्चना सिंह अपने 20 से 30 साथियों के साथ प्रोवीसी कार्यालय में घुस आयी थी. यहां इन लोगों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रोवीसी का घेराव किया. किसी तरह बॉडीगार्ड ने प्रोवीसी को छात्रों के घेराव से बाहर निकाला. प्राथमिकी में प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अपशब्द का प्रयोग कर नारेबाजी करने, गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय में जैक द्वारा संचालित इंटरमीडियट की परीक्षा के कारण धारा 144 लागू थी जिसका उल्लंघन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने प्रोवीसी के वाहन के समक्ष भी नारेबाजी की.
अर्चना समेत अन्य छात्रों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में गैरजमानतीय धाराओं में एफआइआर दर्ज कराया गया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




